Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनल को पसंद करते है नील

neel likes sonal

17 जुलाई 2012

 मुम्बई। लम्बे समय बाद सोनल चौहान नील नितिन मुकेश के साथ 3जी  में नज़र आने वाली हैं, लेकिन अभी से इस नील और सोनल के बीच की नज़दीकीं की चर्चा होने लगी है। नील का कहना है की वह सोनल को पसंद करते है, लेकिन सोनल ने इस बात को नकारा है। उनका कहना है एेसा कुछ नहीं है, अभिनेता नील नीतिन मुकेश का कहना है कि फिल्म '3जी' में उनकी साथी कलाकार सोनल चौहान के साथ उनकी नजदीकी पर उनके दिए बयान का गलत मतलब निकाला गया। लेकिन उन्होंने यह स्वीकारा कि वह उसे बहुत पसंद करते हैं।

आहार विशेषज्ञ पूजा मखीजा की किताब 'ईट, डिलीट' के अनावरण के मौके पर 30 वर्षीय नील ने कहा, "कभी-कभी, आप जो कहने की कोशिश कर रहे हैं उसका हमेशा गलत अर्थ लगाया जाता है और उनको (जिसमें सोनल ने नील के बयान की खिंचाई की थी) साक्षात्कार बस इसे ठीक करने के लिए था।"

नील ने कथित तौर पर सोनल के साथ अपने प्यार की बात को स्वीकार किया था और उन्होंने उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी। यह बात सोनल को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने नील के इस दावे की खिंचाई की। लेकिन नील ने दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने की बात कही।

नील ने कहा, "दोनों के बीच कोई द्वेष नहीं है। हम दोनों ही एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और मैं इस तथ्य को अभी भी स्वीकारता हूं कि मैं उसे सच में बहुत पसंद करता हूं।"

 

More from: samanya
31872

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020