Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नक्सली हिकाका को छोड़ने पर राजी

naxals ready to free hikaka

25 अप्रैल 2012

भुवनेश्वर। ओडिशा के अपहृत विधायक झीना हिकाका को नक्सलियों ने उनकी मांगे पूरी न होने पर विधानसभा से इस्तीफा देने का वादा करने के बाद गुरुवार को मुक्त करने का फैसला किया है। नक्सलियों के एक वकील ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरापुट जिले के निहार रंजन पटनायक ने एक टीवी चैनल को बताया कि नक्सली गुरुवार सुबह 10 बजे हिकाका को मुक्त करेंगे। सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक हिकाका करीब एक महीने से नक्सलियों के कब्जे में हैं।

वकील ने एक नक्सली नेता के हवाले से बताया कि जिले के नारायणपटना इलाके में हिकाका को उनकी पत्नी कौशल्या व पटनायक को सौंपा जाएगा।

पटनायक ने बताया कि विधायक ने लिखित वादा किया कि अगर सरकार नक्सलियों की मांगें नहीं मानती है तो वह अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद नक्सलियों ने यह निर्णय लिया।

वैसे इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नक्सलियों की ओर से इससे सम्बंधित कोई ऑडियो टेप पेश नहीं किया गया है।

नक्सलियों ने 37 वर्षीय हिकाका को 24 मार्च को कोरापुट के लक्ष्मीपुर से अगवा कर लिया था। नक्सलियों ने घोषणा की थी कि वे बुधवार को जन अदालत लगाएंगे जिसमें हिकाका के सम्बंध में फैसला लिया जाएगा।

गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "उनकी जन अदालत के आयोजन के विषय में कोई सूचना नहीं है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलियों की मांगें मान ली हैं इसलिए विधायक को सुरक्षित रिहा कर देना चाहिए।

इससे पहले नक्सलियों ने विधायक को छोड़ने के बदले 29 कैदियों की रिहाई की मांग रखी थी। लेकिन जब राज्य सरकार ने 25 कैदियों को छोड़ने पर सहमति जताई तो नक्सलियों ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए विधायक के भविष्य पर फैसला जन अदालत में लेने की बात कही थी।

More from: samanya
30577

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020