Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इश्किया' की झोली में आये 2 राष्ट्रीय पुरस्कार

national-film-awards

19 मई 2011

नई दिल्ली। फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'इश्किया' को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया। इसके लिए भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार और उनकी पत्नी व गायिका रेखा भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ गायिका चुना गया है। गुरुवार को यहां 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए तमिल अभिनेता धनुष और मलयालम अभिनेता सलीम कुमार को संयुक्त रूप से चुना गया है। धनुष को 'अदुकलम' और सलीम को 'एदमिंदे मकान अबु' के लिए चुना गया है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए मराठी अभिनेत्री मिताली जगतप पराधर और तमिल अभिनेत्री सरान्या को संयुक्त रूप से चुना गया है। मिताली को 'बाबू बैंड बाजा' और सरान्या को 'थेनमरकू परूवाकाटरू' के लिए चुना गया है।

कन्नड़ फिल्म 'हेजेगलु' को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सलमान खान अभिनीत 'दबंग' को सम्पूर्ण मनोरंजन फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह अरबाज खान के निर्माण में बनी पहली फिल्म है।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मलयालम फिल्म 'एदामिंदे मकान अबु' को चुना गया है। तमिल फिल्मकार वीरीमारन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए ऋषि कपूर, नीतू सिंह अभिनीत 'दो दूनी चार' चुनी गई है।

बांग्ला फिल्म 'मोनेर मानुष' को राष्ट्रीय एकता की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सुरेश वाडेकर सर्वश्रेष्ठ गायक चुने गए हैं।

More from: samanya
20824

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020