Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फ्रेंच ओपन : नडाल सातवीं बार बने चैम्पियन

french open nadal become sevanth time champion

11 जून 2012

पेरिस। स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। रिकार्ड सातवीं बार चैम्पियन बनने वाले नडाल ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक को 6-4, 6-3, 2-6, 6-5 से हराया। ब्योन बोर्ग ने इससे पहले छह बार यह खिताब अपने नाम किया था।

इस जीत ने जोकोविक के 1938 में डॉन बज और 1962 तथा 1969 में रॉड लेवर के एक ही समय में चार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने के सपने को धराशायी कर दिया।

यह खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण यह अधूरा रह गया था। बारिश आने तक नडाल 6-4, 6-3, 2-6, 1-2 से आगे थे। यह दूसरा मौका है, जब फ्रेंच ओपन फाइनल रविवार को पूरा नहीं हो सका।

 

More from: samanya
31196

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020