Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

परिवार ही मेरा सांता क्लॉज है : सोनम

my family is my santa sonam says

21 दिसम्बर 2012

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर पर क्रिसमस का त्योहार बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है। सोनम कहती हैं कि उनका परिवार और दोस्त ही उनके सांता क्लॉज हैं। सोनम ने बताया, "मेरे लिए मेरा परिवार और मेरे दोस्त ही सांता क्लॉज हैं। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ किया है और हमेशा करते हैं। मेरे पास समय बिल्कुल नहीं होता और वह सब इस बात को समझते हैं। वे मेरे समय के अनुसार अपना काम तय करते हैं। एक तरह से वही मेरे सपोर्ट सिस्टम हैं।"


सोनम के पिता अभिनेता अनिल कपूर का जन्मदिन 24 दिसम्बर होने की वजह से सोनम के लिए त्योहार का दोगुना महत्व है। वह कहती हैं "मुझे बचपन से ही सांता क्लॉज का आकर्षण रहा है।"


हालांकि सोनम इस साल क्रिसमस घर पर नहीं मना पाएंगी। वह क्रिसमस पर बनारस में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।


अगले साल सोनम की दो फिल्में 'भाग मिल्खा भाग' और 'रांझना' रिलीज होने वाली हैं।

 

More from: samanya
34145

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020