Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गागा ने 4 एमटीवी पुरस्कार जीते

mtv award lady gaga wins

7 नवंबर 2011

लंदन। पॉप गायिका लेडी गागा ने उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में आयोजित एमटीवी ईएमए समारोह में चार पुरस्कार हासिल किए।

गागा का नामांकन छह श्रेणियों में हुआ था लेकिन उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका व 'बॉर्न दिस वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत व सर्वश्रेष्ठ वीडियो का पुरस्कार मिला। उन्हें सबसे बड़ी प्रशंसक का पुरस्कार भी दिया गया। यह एक नया पुरस्कार है, जो प्रशंसकों के प्रति सबसे अधिक प्रतिबद्ध कलाकार को दिया जाता है।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गायक जस्टिन बीबर, बर्नो मार्स और रॉक बैंड '30 सेकंड्स टू मार्स' में से प्रत्येक को दो-दो पुरस्कार मिले। बीबर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक व सर्वश्रेष्ठ पॉप गायक का पुरस्कार मिला। जेरेड लेटो के बैंड को बेस्ट वर्ल्ड स्टेज व बेस्ट अल्टरनेटिव पुरस्कार मिले। बर्नो को बेस्ट पुश व सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार का पुरस्कार मिला।

कैटी पेरी को लाइव प्रस्तुति देने वाली सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार मिला। लिंकिन पार्क को सर्वश्रेष्ठ रॉक कलाकार का पुरस्कार मिला।

समारोह में जेसी जे ने दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस को वीडियो श्रद्धांजलि दी।

 

More from: samanya
26409

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020