Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुहम्मद यूनुस को मिला अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

वाशिंगटन, 13 अगस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बांग्लादेश के नोबल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मेडल ऑफ फ्रीडम' से नवाजा है।

यूनुस के अलावा आर्कबिशप डेसमंड टूटू और सीनेटर एडवर्ड कैनडी सहित 15 लोगों को यह सम्मान दिया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को आयोजित एक समारोह में ओबामा ने कहा, "इन लोगों ने अमेरिका और पूरी दुनिया में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनका जीवन सबके लिए प्रेरणा है।"

गौरतलब है कि 'मेडल ऑफ फ्रीडम' की शुरुआत वर्ष 1945 में की गई थी। आज तक लगभग 20,000 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

(IANS)


 

More from: samanya
806

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020