Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिथुन राशिफल 2010 - Mithun Rashifal 2010

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2010 मिला-जुला रहने की संभावना है1 साल भी विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। यदि आप निश्चितता के साथ आगे बढ़ते रहें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।

आर्थिक
लंबी दूरी की यात्राओं के लिए तैयार रहें, हालांकि यह आर्थिक रूप से ज्यादा फलदायी नहीं होगा। साल 2010 का पूर्वार्द्ध आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला होगा, लेकिन साल की पहली तिमाही आर्थिक लाभों के लिहाज से अच्छा् नहीं है। इस दौरान बिजनेस में कुछ दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। बड़े घाटे सहने पड़ सकते हैं, हालांकि साल के अंत तक स्थितियों में सुधार होगा। विदेश में बसा कोई परिचित आपके लिए फायदेमंद होगा और उससे आय के नए स्त्रोत भी सामने आएंगे। अपने साहस और प्रतिभा की बदौलत आप आगे बढ़ने में कामयाब होंगे। कोई बड़ी संपत्ति जैसे जमीन, मकान, गाड़ी आदि की खरीदारी भी संभव है1 हालांकि, साल के आखिरी महीनों में सहयोगियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं और इस दौरान खुद पर नियंत्रण बनाए रखना श्रेयस्कर होगा। ज्यादा लोभ न करें ओर जो हाथ में है उसी से संतुष्ट रहें।  

करियर
करियर साल के शुरुआत में आप हाथ आए मौकों को भुनाने में कामयाब नहीं होंगे। सहयोगियों और अन्य लोगों के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। लेकिन चिंतित न हों क्यों कि यह साल आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला है और इसके खत्म होते-होते आप खुद को संतुष्ट महसूस करेंगे। आप उम्मीद और विश्वास के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। यात्राओं और अध्ययन के मौकों के साथ आपको वह प्रतिष्ठा हासिल होगी जिसके आप हकदार हैं। प्रयास करते रहें और खुद पर भरोसा बनाये रखें, यह साल आपके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल सकता है। साल की आखिरी तिमाही की शुरुआत में कुछ दबावों और झंझटों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नए कामों में हाथ न डालें, नए निवेश न करें। हालांकि, इस दौरान कुछ लाभ भी होगा लेकिन नौकरी या बिजनेस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्‍थ्‍य
आपको अपने या माता-पिता की स्वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसका खयाल रखें। कफ, पित्त , बुखार जैसी समस्याओं का बार-बार सामना करना पड़ सकता है। आप बिना कारण ही चिंतित रहेंगे और स्वास्‍थ्‍य से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां पूरे साल आपका ध्यान खीचेंगी। साल 2010 में लंबी यात्राओं से दूर रहें, आपके लिए स्वास्‍थ्‍य के लिए हितकारी होगा। 

प्यार और रिश्ते
साल 2010 की पहली तिमाही में आपको प्या्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाये रखें। प्रेमिका या पत्नी के साथ अनबन भी चिंता का कारण हो सकता है। हालांकि, आप रिश्तोंन को सामान्य  बनाये रखने की हरसंभव कोशिश करेंगे, लेकिन ज्यालदा सफलता नहीं मिलेगी। लेकिन इसके बाद स्थितियों में सुधार होगा। आप खुद को ऊर्जा ओर रचनात्मककता से भरपूर महसूस करेंगे। विपरीत लिंग के लोग आपके संपर्क में आएंगे। परिवार में सद्भाव बना रहेगा।

परिवार और मित्रता
साल 2010 की पहली तिमाही में पारिवारिक माहौल मददगार और उत्साहवर्धक बना रहेगा। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा अच्छेह परिणाम देगी। आप धार्मिक कामों में रूचि दिखायेंगे और दान-पुण्य के काम करेंगे। हालांकि, दूसरी तिमाही उतनी अच्छी नहीं है। इस दौरान परिवार में किसी की मृत्यु  हो सकती है। आपके खुद के कठोर वचन भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। साल के आखिरी तीन महीने भी परिवार के लिहाज से अतने अच्छे नहीं हैं। अपने संबंधियों से दुख और कष्ट  का सामना करना पड़ सकता हे। किसी दुर्घटना या बड़ी हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधान रहें और धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि लेने से परेशानियां दूर हो सकती हैं।
More from: Jyotish
4595

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020