Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओलिविया कल्पो के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

miss universe 2012

20 दिसम्बर 2012

लास वेगास।  लास वेगास में आयोजित एक समारोह में मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा 2012 का खिताब बुधवार को अमेरिका की ओलिविया कल्पो ने जीत लिया। प्रतिस्पर्धा में फिलीपींस की जेनी टगोनन को फर्स्ट रनर अप चुना गया जबकि वेनेजुएला की इरेन ईसर तीसरे स्थान पर रहीं।


भारत की शिल्पा सिंह अंतिम 10 में जगह नहीं बना सकीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।


मिस यूनिवर्स 2011 रहीं अंगोला की लीला लोपेज ने प्लानेट हॉलीवुड में आयोजित भव्य समारोह ओलिविया को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया।


दुनियाभर की 89 सुंदरियों ने लास वेगास में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था।


मशहूर अमेरिकी गायक की लो ग्रीन, वनेजुएला के बेस बॉल चैंपियन पाबलो सैंडोवाल, जापान के मशहूर रसोइया माशाहारू मोरीमोतो और अमेरिकी बीच वॉलीबॉल चैंपियन केरी वाल्स जेनिंग्स प्रतिस्पर्धा के निर्णायक मंडली में शामिल थे।

More from: samanya
34130

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020