Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माइली और लियाम की शादी रुकी

miley-cyrus-singer-17092013
17 सितम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
गायिका माइली साइरस और उनके मंगेतर लियाम हेम्सवर्थ ने कथित रूप से अपनी शादी रोक दी है। दोनों के रिश्ते में खटास की खबर है। दोनों की सगाई को एक साल से ज्यादा वक्त हो गया है लेकिन इस समय दोनों का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा है।

वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, हाल ही में माइली को गायक रॉबिन थिक के साथ मंच पर अश्लील हरकत करते हुए देखा गया और लियाम के अभिनेत्री जैनुअरी जॉन्स के साथ प्रेम-प्रसंग की खबर ने दोनों के रिश्ते में कड़वाहट घोल दी है।

एक सूत्र ने बताया, "वे दोनों अभी दूर हो गए हैं। माइली और लियाम का रिश्ता उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है और दोनों काफी थक गए हैं। "

सूत्र ने आगे बताया, "फिलहाल शादी रोक दी गई है। हालांकि, शादी टूटी नहीं है लेकिन इसके होने की उम्मीद कम ही है।"
More from: samanya
35229

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020