Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हाईनेक कोट में नजर आईं मिडिलटन

midlilton was seen in highnet court

11 अक्टूबर 2012


लंदन। डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडिलटन अपनी टॉपलेस तस्वीरों से सम्बंधित स्कैंडल के बाद हाल ही में एक समारोह में हाईनेक वाले सैन्य कोट में नजर आईं। वह मंगलवार को फुटबॉल एसोसिएशन के 10 करोड़ पाउंड की लागत से तैयार हुए नए केंद्र के उद्घाटन समारोह में पहुंची थीं। वह अपनी इस पोशाक में काफी आकर्षक व सादगीपूर्ण लग रही थीं।


वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऐसा लगता है कि मिडिलटन उनकी टॉपलेस तस्वीरें जारी होने के स्कैंडल की यादों से उबरना चाहती हैं। कार्यक्रम के लिए उन्होंने हाईनेक वाला ऊनी कोट चुना, जिसके बटन दिनभर ऊपर तक बंद रहे।


वह अपने इस कोट के साथ घुटनों तक लम्बे जूते पहने हुए थीं लेकिन उनके हाथों में दस्ताने नहीं थे।


इस कोट को उन्होंने रीज स्टोर से 325 पाउंड में खरीदा था। यह कोट स्टोर के 2010 ऑटम/विंटर संग्रह का हिस्सा था।

 

More from: samanya
33333

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020