Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भरोसा नहीं कब हो जाए मध्यावधि चुनाव : मुलायम

mulayam singh, mid-term elections can happen any time

23 मार्च 2012
 
लखनऊ  |  मध्याविध चुनावों की आशंका जाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को निर्देश दिया कि वह एक साल के अंदर अपने घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे कर ले क्योंकि इस बात का कोई भरोसा नहीं कि 2014 के लोकसभा चुनाव कब हो जाएं। डॉ. राम मनोहर लोहिया की 102वीं जयंती के मौके पर राजधानी के गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुलायम ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा, " आप लोग घोषणा पत्र के सारे वादे जल्द पूरा करें। घोषणा पत्र की किताबें अधिकारियों को दे दें और उनके कहें कि अपने विभाग में इसे छह माह में लागू करिए।"

सपा मुखिया ने कहा, "घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे करने में एक साल से ज्यादा का समय नहीं लगना चाहिए क्योंेकि 2014 के लोकसभा चुनाव का कोई भरोसा नहीं है कि वह कब हो जाएं। घोषणा पत्र के वादे जल्द पूरे होने से जनता सपा को विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव के दौरान अपना पूरा समर्थन देगी।"

जानकारों के अनुसार विधानसभा चुनाव जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले मुलायम को लोकसभा चुनाव समय से पहले होने में फायदा नजर आ रहा है। इसीलिए वह कांग्रेस-नीत केंद्र सरकार से लगातार दूरी बनाए हुए हैं।

सम्बोधन से पहले मुलायम सिंह यादव ने पार्क में मौजूद लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने 'डॉ. लोहिया : आज के संदर्भ में' पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक को विरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने लिखा है।

More from: samanya
30003

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020