8 जून 2012
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की द्वारका और नोएडा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली ब्ल्यू लाइन सेवा में शुक्रवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 49 किलोमीटर की ब्ल्यू लाइन की सेवा में गड़बड़ी आने के कारण करीब दो घंटे तक सेवा प्रभावित हुई। मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ और अफरातफरी देखी गई। सबसे अधिक भीड़ व अफरातफरी की स्थिति राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रही।
इस मार्ग पर 43 मेट्रो स्टेशन हैं। इस लाइन पर मेट्रो रेल की सेवा हालांकि जारी रही, लेकिन रेल रुक-रुक कर चलती रही। मेट्रो रेल 11-11 मिनट के अंतराल पर आ रही थी।
मयूर विहार से मेट्रो में चढ़े पोपुल चटर्जी ने बताया, "ट्रेन 11 मिनट के अंतराल पर आई, जो बहुत लम्बा समय है। मैं जिस डिब्बे में था वह खचाखच भरा हुआ था, हर कोई उसमें चढ़ना चाहता था।"
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि गड़बड़ी जनकपुरी पश्चिमी मेट्रो स्टेशन के ओवरहेड सिस्टम में हुई, जहां से रेलगाड़ियों को विद्युत की आपूर्ति होती है। सुबह नौ बजे गड़बड़ी शुरू हुई और यह 10.45 बजे इसे ठीक किया जा सका।
दिल्ली मेट्रो रोजाना 70,000 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इस दौरान वह 2,400 चक्कर लगाती है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।