Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मीन राशिफल 2019

साल 2019 में मीन राशि के जातक अपने आप को दो राहों में पाएंगे। एक तो वह अपने कल्पना लोक में विचरण करेंगे और ईश्वर पर गहन विश्वास रखेंगे। वहीं दूसरी ओर वह कई बार अपने आप को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स 80% रहेगा। समय-समय पर आपको मानसिक पीड़ा सता सकती है। चिंता के कारण पाचन रोग भी संभव हैं। अल्प भोजन करने तथा अधिक पानी पीने से इस परेशानी से निजा़त मिल सकता है।

आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 90% रहेगा। आप अपने घर में ही रहना पसंद करेंगे और दूसरों की खुशी के लिए त्याग भाव भी रखेंगे। चंचल स्वभाव के व्यक्ति आपको तंग कर सकते हैं। वहीं आपका करियर इंडेक्स 70% रहेगा। जो लोग ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे हैं उनके लिए समय अति शुभ रहेगा। साथ ही संगीतकार, रचनाकार, नर्स, स्वास्थ सेवाएं वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल अच्छा है।

उपाय

1. मानसिक शांति के लिए श्वेत वस्त्र धारण करें।

2. चावल, चाँदी का सिक्का या सच्चा मोती साथ रखें।

3. सोमवार के दिन शिवलिंग पर दुग्ध अभिषेक करें।

4. आटे का नाग बनाकर उसे बहते हुए पानी में बहाएँ।

सुख-शांति हेतु उपाय

1.अपने इष्ट की पूजा करें।

2. परिवार को समय दे।

3. फिल्म व टीवी देखें।

4. व्यापार को समय दें।

उदाहरण - राजनेता नीतीश कुमार

बिहार सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन 1 मार्च को होता है। यह वर्ष नीतीश कुमार के लिए आत्म चिंतन के लिए बढ़िया रहेगा। कई बार वह अपने आप को नकारात्मक सोच से घिरा हुआ पाएंगे। जिसके चलते वे अध्यात्म की खोज में रहेंगे। इस वर्ष नीतीश कुमार की सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालाँकि उनका हेल्थ इंडेक्स लगभग 60% रहेगा। उन्हें मानसिक और शारीरिक थकावट रह सकती है। इसलिए उन्हें अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

नीतीश कुमार के हैप्पीनेस इंडेक्स बात करें तो यह लगभग 70% रहेगा। वह अधिकतर घर में ही रहना पसंद करेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र के चलते उन्हें चुनाव क्षेत्र में जाना पड़ेगा। वह अपने क़रीबी मित्रों के बीच समय व्यतीत करेंगे। साथ ही उनके व्यवहार में क्षमा, त्याग और उदारता का भाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष उनका करियर इंडेक्स लगभग 20 % रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36862

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020