HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

मीन राशिफल 2010 - Meen Rashifal 2010

Subscribe Magazine on email:    
आर्थिक
यह समय आपके लिए समृद्धि बढ़ाने वाला हो सकता है। यह साल आपके लिए कुछ सुखद आश्चार्य लेकर आ सकता है। आप कोई नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। यदि आप बुद्धिमानी के साथ निवेश का फैसला करें तो काफी मुनाफा हो सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। एक से अधिक स्त्रो तों से आमदनी हो सकती है और आप कुछ आरामतलबी के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, साल की तीसरी तिमाही में आप अनावश्यआक खर्चे में पड़ सकते हैं, इसके लिए सावधानी बरतें। इस दौरान अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ डीलिंग में सचेत रहें। अनावश्याक खर्चे और अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि, किसी विदेशी स्त्रो।त से लाभ होने की भी संभावना है।
 
करियर
करियर के लिहाज से साल 2010 की पहली तिमाही आपके लिए काफी अच्छा  है। विवादों और मुकदमों में सफलता मिलेगी। हालांकि, आपके निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है1 लेकिन असफलताएं आएंगी ही और उनका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा और कामों को बीच में छोड़ने की आदत को भी त्यागना होगा। अपने काम के जगह पर आप गतिविधियों के केंद्र में रहेंगे। शुरुआत में प्रतियोगिता के चलते करियर में कुछ रूकावटें आ सकती हैं और उनसे निपटने के लिए आपको लचीला रूख अपनाना होगा। इस दौरान करियर के मामले में किसी नई शुरुआत से बचें, नौकरी में बदलाव से भी दूर रहें। अपनी बोली और लिखी गई बातों को लेकर भी सावधान रहें ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, साल की आखिरी तिमाही में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेगी। अपने प्रतियोगियों से निपटने के लिए आप नया तरीका अख्तियार करेंगे। समय के साथ आपके सहयोगियों के साथ आपके संबंधों में भी सुधार आएगा।
 
स्‍वास्‍थ्‍य
परिवार के लोगों का खराब स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का कारण हो सकता है। यात्राएं असफल और शारीरिक परेशानी का कारण बन सकती हैं, इसलिए इससे परहेज रखें। साल की दूसरी तिमाही में किसी महिला या आग के चलते दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान हृदय संबंधी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं, अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सचेत रहें। अपने दैनिक क्रियाकलापों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यहक चिंता से दूर रहें। खाने-पीने के मामलों में भी सतर्कता अपेक्षित है।
 
प्यार एवं रिश्ते 
जीवनसाथी और संबंधियों की ओर से इस साल खुशियां मिल सकती हैं। विरोधियों पर विजय के अलावा विवाह जैसे समारोहों में भागीदारी का भी मौका मिल सकता है। इस दौरान, आपका प्याकर और रोमांस भी परवान चढ़ सकता है। साल की तीसरी तिमाही में आपके लिए कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपके दुश्मकन या पुरानी प्रेमिका आपकी प्रतिष्ठा  पर ठेस पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। इस दौरान विपरीत लिंग वाले लोगों के साथ आपके रिश्तें भी तनावपूर्ण हो सकते हैं। जीवनसाथी की बीमारी भी परेशानी का कारण बन सकता है।
 
परिवार एवं मित्रता
आप स्वभावत: आशावादी हैं और इस साल होने वाली कुछ घटनाएं आपकी आशावादिता को और मजबूत बना सकती हैं। आपकी ऊर्जा और आशावादिता आपके पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाएगा। बदले में आप परिवार और मित्रों का सहयोग हासिल करने में कामयाब होंगे जिससे आपको अपने व्यक्तिगत जीवन में भी आप संपूर्णता का अनुभव करेंगे। हालांकि, साल की तीसरी तिमाही में पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव आ सकता है।
 


4599
ताजातरीन / What's Hot
एंट्रिक्स-देवास सौदे में नायर, 3 अन्य दोषी करार
मेलबर्न एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने भारत को 65 रनों से हराया
ऐसी सरकारों को नकारिए जो आपको नकारती हैं : प्रियंका
यह चिदम्बरम पर अंतिम फैसला नहीं : भाजपा
सहारा के समक्ष आईपीएल नियमों को साफ करेगा बोर्ड : जगदाले
फैसले के खिलाफ अपील करूंगा : स्वामी
वीजा नियमों में बदलाव कर रहा है अमेरिका
जलवायु परिवर्तन पर एक फिल्म चाहता हूं : अभिषेक
   
 
मनोरंजन
ऑस्कर नामांकनों में डीकैप्रियो नहीं, नाओमी निराश
लास एंजेलिस | अभिनेत्री नाओमी वाट्स ऑस्कर नामांकनों में अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो का नाम न होने से निराश हैं। नाओमी को उम्मीद थी कि डीकैप्रियो 'जे एडगर' में अभिनय के लिए नामांकित होंगे। 43 वर्षीया नाओमी का कहना है कि इस वर्ष ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में डीकैप्रियो नामांकन के हकदार थे और उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर वह हैरान हैं।
 वारविक को लाइफटाइम अचीवमेंट
 दिल्ली के अच्छे रेस्तरां जानना चाहते हैं श्वात्जनेगर
 जब आंसू नहीं रोक पाईं मिडिलटन
 'द एक्स फैक्टर' से बाहर की गईं पाउला
इंटरव्यू
लाइफ्स गुड में हर किसी के लिए छुपा है खास- आनंद शुक्ला
मशहूर बंगाली लेखक सुजीत सेन के जीवन पर बनी फिल्म लाइव्स गुड प्रदर्शन के लिए तैयार है। जाने माने चरित्र अभिनेता और निर्देशक अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। लेकिन सुजीत सेन जैसे शख्स पर केंद्रित गंभीर फिल्म बनाने का साहस किया है निर्माता आनंद शुक्ला ने। उन्होंने इस विषय को क्यों चुना और फिल्म से उन्हें क्या उम्मीदें हैं, ऐसे तमाम सवालों पर उनसे खास बात की बाला मिश्रा ने।
 ‘पत्थर और मूर्तियां लगवाने के अलावा मायावती ने क्या किया है’
 साहब बीवी और गैंगस्टर ने पहचान का संकट दूर किया : श्रेया
ज्योतिष
शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर
सिडनी | शारीरिक रूप से सक्रिय बच्चों को मधुमेह एवं हृदय रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है। यह तथ्य एक अध्ययन में सामने आया है। विक्टोरिया एवं मेलबर्न विश्वविद्यालय के ग्लेन मैकनेल एवं मेरी व्लोदेक के नेतृत्व में हुए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि व्यायाम करने से मधुमेह एवं हृदय रोगों के प्रति संवदेनशील चूहों की क्षमता में वृद्धि होती है।
 दिमाग को तरोताजा रखता है दूध
 अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण 'माघ' मास
 जंक फूड का वजन बढ़ने से वास्ता नहीं : अध्ययन
 मकर संक्रांति से सम्बंधित कुछ विशेष बातें...