Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इंटरस्टेलर' में छोटी सी भूमिका निभाएंगे मैट

matt-damon-hollywood-30082013
30 अगस्त 2013
लास एंजेलिस|
अभिनेता मैट डेमन, क्रिस्टोफर नोलन की विज्ञान-फंतासी फिल्म 'इंटरस्टेलर' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 42 वर्षीय मैट ने फिल्म में एक छोटी सी भूमिका के लिए स्वीकृति दे दी है। इसके लिए वह आइसलैंड में दो हफ्ते की शूटिंग करेंगे।

इस बीच डैमन ने बताया कि वह 'अ फॉरेनर' से फिल्म निर्देशन में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म डेविड ग्रेन के एक लेख 'अ मर्डर फॉरटोल्ड' पर आधारित है जो कि 2008 में एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।

लेख में एक व्यक्ति की सच्ची कहानी बताई गई है जिसे ग्वाटेमाला हिंसा के दौरान गोली मार दी गई थी। अपने मरने के बाद वह एक वीडियो टेप छोड़ जाता है जिसमें राष्ट्रपति और प्रथम महिला के बारे में कुछ जानकारी थी। लेकिन एक विशेष वकील हत्या के पीछे का सच पता लगाता है।
More from: samanya
35064

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020