Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चार बच्चों के पिता बनना चाहते हैं हम्स

marvin-humes-hollywood-09112013
9 नवंबर 2013
लंदन|
ब्रिटिश गायक और अभिनेता मार्विन हम्स चाहते हैं कि उनके कम से कम चार बच्चे हों। हम्स (28)और उनकी पत्नी रोशेल वाइसमैन छह महीने की बेटी अलाइया मई के माता-पिता हैं।

वेबसाइट 'डेलीमिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हम्स ने कहा, "मैं और बच्चे चाहता हूं, कम से कम चार। लेकिन जब तक अलाइया दो या तीन साल की नहीं हो जाती, तब तक हम इंतजार करेंगे।"

हम्स और वाइसमैन काम की व्यस्तता के बावजूद भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि रविवार का पूरा दिन वह दोनों अपनी बेटी के साथ बिताएं।

हम्स ने कहा, "यह सब संतुलन बनाए रखना है। हम दोनों काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं। लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि हमारे माता-पिता का सहयोग हमें मिलता है। वे हमारी मदद करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा रोशेल से कहता हूं कि पता नहीं कुछ मांए कैसे बच्चों को अकेले पाल लेती हैं। हम रविवार के दिन छुट्टी लेकर पूरा समय अपनी बच्ची के साथ बिताते हैं।"

हम्स और वाइसमैन ने जुलाई 2012 में विवाह किया था।
More from: samanya
35554

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020