Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड में लौट रही हैं विवाहित अभिनेत्रियां

bollywood actress in bollywood

2 मई 2012

नई दिल्ली। इन दिनों 'डेंजरस इश्क' फिल्म से अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बॉलीवुड में वापसी करने की चर्चा है। इसके बाद कुछ और फिल्में आएंगी जो माधुरी दीक्षित या मनीषा कोइराला की वापसी की फिल्में हो सकती हैं। पहले विवाह के बाद अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में करियर समाप्त हो जाता था। लेकिन आईएएनएस ने कुछ ऐसी अभिनेत्रियों की सूची तैयार की है जो विवाह के बाद भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं।

इनमें पहला नाम करिश्मा कपूर का है। करिश्मा 90 के दशक की सफल अभिनेत्री रही हैं लेकिन दिल्ली के व्यवसायी संजय कपूर से 2003 में विवाह होने के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। वह अंतिम बार 2006 में आई फिल्म 'मेरे जीवन साथी' में दिखी थीं। अब 37 वर्षीया करिश्मा विक्रम भट्ट की 3डी रोमांचक फिल्म 'डेंजरस इश्क' से वापसी कर रही हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अमेरिका में कार्यरत सर्जन श्रीराम नेने संग विवाह के बाद मुम्बई से डेनवर जाकर बस गई थीं। 44 वर्षीया माधुरी ने 2007 में प्रदर्शित 'आजा नचले' से वापसी की। अब उनकी आने वाली फिल्मों में 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' शामिल हैं। विशाल भारद्वाज की 'डेढ़ इश्किया' 2010 में आई विद्या बालन की फिल्म 'इश्किया' का अगला संस्करण है। अनुभव सिन्हा की 'गुलाब गैंग' में वह एक गैंग्स्टर की भूमिका में दिखेंगी।

अपने समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक मनीषा कोइराला भी विवाह के बाद करियर में सम्भावनाएं तलाश रही हैं। उन्होंने ओनिर की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'आई एम' में एक छोटी भूमिका की थी लेकिन अब वह राम गोपाल वर्मा की 'भूअअअ..' में मुख्य भूमिका में दिखेंगी। यह 3डी फिल्म है जो 2003 में आई 'भूत' का अगला संस्करण है।

श्रीदेवी ने भी निर्माता बोनी कपूर से विवाह के बाद बॉलीवुड से विदाई ले ली थी। उनकी अंतिम फिल्म 'जुदाई' थी। अब दो बेटियों की मां 48 वर्षीया श्रीदेवी आर.बाल्की की पत्नी गौर शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से वापसी कर रही हैं।

विवाह बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली अन्य अभिनेत्रियों में रवीना टंडन, जूही चावला भी शामिल हैं।

 

More from: samanya
30623

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020