Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेत्री मनोरमा को अस्पताल से छुट्टी मिली

manorama-bollywood-09042014
9 अप्रैल 2014
चेन्नई|
चर्चित तमिल अभिनेत्री मनोरमा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेत्री के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें मंगलवार को अस्तपाल से छुट्टी मिल गई। उन्हें 30 मार्च को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने प्रशंसकों के बीच 'आची' के नाम से मशहूर हैं।

उनके एक रिश्तेदार ने आईएएनएस को बताया, "चिकित्सकों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की और उन्हें एक सप्ताह के लिए देखरेख में रखा। उनकी सेहत में बढ़िया सुधार हुआ। हम उन्हें पिछले दिन देर शाम (मंगलवार) अस्पताल से घर ले गए। उन्हें कुछ और सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है।"

मनोरमा अपने पांच दशकों से अधिक लंबे करियर में 750 से ज्यादा तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मोद्योग की बेहतरीन हास्य अभिनेत्रियों में से एक हैं।

75 वर्षीया मनोरमा आखिरी बार पिछले साल मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'सिंघम 2' में नजर आई थीं।
More from: samanya
36648

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020