Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

निर्देशक मनीष झा के कंधे की सर्जरी

manish-jha-bollywood-03052014
3 मई 2014
मुंबई|
निर्देशक मनीष झा अपनी नई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' की शूटिंग जल्द खत्म करने की कोशिश में थे, लेकिन उनके कंधे में अस्थिभंग होने के कारण अब इसमें रुकावट आएगी। झा को अपने कंधे की सर्जरी करानी पड़ेगी। झा ने बताया, "मेरे कंधे की हड्डी टूट गई है। मुझे पूरी तरह आराम करने को कहा गया है। यह दुर्घटना गलत समय पर हुई। मैं अपनी फिल्म पूरी करने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन मुझे तत्काल सर्जरी करानी पड़ेगी।"

झा की फिल्म अगस्त में प्रदर्शित होनी थी। लेकिन उनकी सर्जरी होने के कारण फिल्म के प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने कहा, "मुझे एक हफ्ते में सर्जरी करा लेनी है। सर्जरी के बाद मैं कुछ हफ्तों तक बिस्तर पर रहूंगा। देखते हैं क्या होता है?"

झा 'मातृभूमि' और 'अनवर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
More from: samanya
36766

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020