Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेन को दी जाएगी बंदूक की सलामी : ममता

mamta-cm-calcutta-17012014
17 जनवरी 2014
कोलकाता|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि अभिनेत्री के अंतिम संस्कार के समय उन्हें एक बंदूक की सलामी दी जाएगी। 82 वर्षीया सुचित्रा सेन ने अपनी खूबसूरती और मनोहरता से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने शुक्रवार को कोलकाता के नर्सिग होम में अंतिम सांस ली। उनकी देखरेख में लगे एक चिकित्सक ने बताया कि श्वसन संबंधी परेशानी की वजह से वह पिछले 26 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

नर्सिग होम के परिसर में उनके निधन की घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि सेन का जाना वैश्विक सिनेमा और बांग्ला सिनेमा के लिए एक बड़ा दुखद समाचार है। ऐसी प्रतिभा सिर्फ एक बार जन्म लेती है और उनकी कोई तुलना नहीं। हमारे लिए आज का दिन बेहद दुखद है। आज हमने एक महत्वपूर्ण इंसान को खो दिया।"

चिकित्सकों और परिजनों से उनके निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री नर्सिग होम पहुंचीं।

उन्होंने कहा, "हम उन्हें बंदूक की सलामी देकर सम्मानित करेंगे।"

अभिनेत्री का अंतिम संस्कार कियोरताला श्मशान घाट पर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सेन के परिवार ने मुझसे अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि उनका अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से कराने में सहयोग करें।"

इस अभिनेत्री को वर्ष 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने सर्वोच्च पुरस्कार 'बंग बिभूषण' से सम्मानित किया।
More from: samanya
36094

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020