Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मकर राशिफल 2019

वर्ष 2019 में मकर राशि के जातक रूढ़ीवादी जीवनशैली को जीना पसंद करेंगे। आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे और मेहनत व लगन से निरंतर प्रगति करेंगे। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका हेल्थ इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। परंतु आपको दंत व हृदय रोग की समस्या हो सकती है। कमजोर पाचन शक्ति का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

वहीं आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 70% रहेगा। आप सभी से प्रेम भाव की आशा रखेंगे किंतु इस वर्ष आप भावनाओं में ना बहकर कर्तव्य का पालन करेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के योग हैं। किसी महिला से पराजय का सामना करना पड़ सकता है। आपका करियर इंडेक्स 80% रहेगा। डॉक्टर, इंजीनियर, इतिहासकार, भारी मशीनरी व भवन निर्माण के क्षेत्र में जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उपाय

1. किसी से भी दान व गिफ्ट लेने से परहेज करें।

2. ज़रूरतमंद बच्चों को पुस्तक दान करें।

3.भोजन में चने शामिल करें।

4. बृहस्पतिवार को व्रत करें।

सुख-शांति हेतु उपाय

1.पूजा अर्चना व ईश्वर का ध्यान करें।

2. परिवार को समय दें।

3.सेहत के लिए टहलना व कसरत करना उचित रहेगा।

4.कुछ समय जन सेवा के लिए भी निकालें।

उदाहरण - संगीतकार ए .आर .रहमान

जाने माने संगीतकार ए .आर .रहमान का जन्मदिन 6 जनवरी को होता है। इस वर्ष वह रूढ़ीवादी जीवन शैली को जीना पसंद करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में उन्हें समय लग सकता है। उन्हें पद सम्मान मिलने के संकेत हैं। उन्हें भय व निराशावादी स्थितियों से बचना होगा। इस वर्ष उन्हें दंत रोग व त्वचा रोग हो सकता है। उनकी पाचन शक्ति भी कमज़ोर रह सकती है। वहीं उनका हैप्पीनेस इंडेक्स 70% रहेगा। वह भावनाओं से परे रहकर अपने कर्तव्य को निभाएंगे और अपने प्रेम को प्रकट करने में संकोच करेंगे। वे अपने चुनिंदा मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे और आसपास के सभी लोगों को आदर करेंगे। इस वर्ष उनका करियर इंडेक्स 90% रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है

More from: Jyotish
36860

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020