Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महेश भट्ट सनी लियॉन से मिलने चले 'बिग बॉस' के घर

mahesh bhatt to visit bigg boss house

28 नवंबर 2011

मुम्बई। रिएलिटी शो बिग बॉस के कई दीवाने इन दिनों पॉर्न स्टार सनी लियॉन की कातिलाना अदाओं पर मिट चुके हैं। तो क्या महेश भट्ट भी उन्हीं दीवानों में हैं। ये सवाल इसलिए क्योंकि बॉलीवुड की कई हॉट फिल्मों के निर्देशक महेश भट्ट अब बिग बॉस के घर में जाने को बेताब हैं। मर्डर और जिस्म जैसी बोल्ड फिल्मों के निर्माता महेश भट्ट सनी लियॉन को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर सकते हैं। अभी तक इस बात की अटकलें थी, लेकिन अगर महेश भट्ट बिग बॉस के घर गए तो इस आंशका को और बल मिलना तय है।

महेश भट्ट मेहमान के तौर पर बिग बॉस के घर में एक हफ्ते के लिए जाएगे। हालांकि महेश भट्ट सनी लियॉन को अपनी फिल्म कलयुग के लिए पहले भी अप्रोच कर चुके हैं पर सनी लियॉन ने उन्हें मना कर दिया था। अब जबकि सनी लियॉन ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरु करने का फैसला कर लिया है तो एक बार फिर महेश भट्ट अपनी किस्मत आज़माने उनके पास जा रहे हैं।

अब देखते हैं कि सनी लियॉन अपने करियर की शुरूआत महेश भट्ट के साथ करती हैं या नहीं। लेकिन इतना तय है कि महेश भट्ट का बिग बॉस के घर में जाना कुछ नयी सरगर्मियां पैदा करेगा।

More from: samanya
27017

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020