16 जून 2012
मुम्बई। महाराष्ट्र में उस्मानाबाद शहर के नजदीक श्रद्धालुओं को शिर्डी ले जा रही एक निजी यात्री बस के नदी पर बने पुल से गिर जाने से हुई दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार तड़के यह दुर्घटना हुई।
उस्मानाबाद मुम्बई से 450 किलोमीटर दूर है।
दुर्घटना में 32 लोग मारे गए हैं और ज्यादातर घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
पुलिस के मुताबिक कावेश्वरी ट्रेवल्स की यह बस हैदराबाद से अहमदनगर जिला स्थित तीर्थस्थल शिर्डी जा रही थी। तभी तड़के 2.30 बजे यह दुर्घटना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चार-पांच बार पलटी और उसके पुल से 30 फीट नीचे गिरने से पहले उसमें आग लग गई थी।
उस्मानाबाद से करीब 40 किलोमीटर दूर जाकोट गांव के नजदीक हैदराबाद-सोलापुर हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। बस में सवार यात्री संत साई बाबा के दर्शन करने के लिए शिर्डी जा रहे थे।
दुर्घटना में जीवित बचे कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि बस चालक नशे में था और वह तेज गति से वाहन चला रहा था, इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।
घायलों को उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर व अन्य नजदीकी शहरों के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने इसे राज्य की अब तक की सबसे त्रासदीपूर्ण सड़क दुर्घटना बताया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की वजहें पता किया जाना अभी बाकी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने 28 मई को मुम्बई से एक विवाह में शामिल होने के लिए पुणे जा रहे कोई 27 लोगों को रायगढ़ में तेज गति से आ रहे मालवाहक टेम्पो ने रौंद दिया था।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।