Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेनेगल और माधुरी को मिलेगा राजकपूर पुरस्कार

madhuri to get award

21 अप्रैल 2012

मुम्बई। बॉलीवुड के अनुभवी निर्देशक श्याम बेनेगल और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को इस वर्ष के राजकपूर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस सम्मान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने यहां इसकी घोषणा की। बेनेगल को राजकपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2012 से सम्मानित किया जाएगा जबकि माधुरी को राजकपूर विशेष योगदान पुरस्कार-2012 से सम्मानित किया जाएगा। चव्हाण ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में इसकी जानकारी दी।

मराठी फिल्म उद्योग की श्रेण्ी में, अनुभवी अभिनेत्री लीला गांधी को इस वर्ष का प्रतिष्ठित वी.शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। अभिनेता दिलीप प्रभावल्कर को शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रभावल्कर ने फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी।

इस पुरस्कार के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार प्रत्येक को दो लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और एक स्मृतिचिन्ह देकर उन्हें सम्मानित करेगी।

More from: samanya
30560

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020