Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सपरिवार मुंबई लौटीं माधुरी

madhuri dixit nene return home with family

8 अक्टूबर 2011

मुंबई। आखिरकार माधुरी दीक्षित की फ्लाइट मुंबई लैंड कर ही गई। शुक्रवार की रात माधुरी दीक्षित नेने अपने पति श्री राम नेने और उनके दोनों बेटे अरिन (8) और रायन  (6) के साथ मुंबई लौट आई। उनके घर लौटने की खबर की पुष्टि उनके मैनेजर राकेश नाथ ने भी कर दिया है।

पिछले महीने ही माधुरी ने टि्वटर पर टि्वट करके अपने भारत लौटने की खबर दे चुकी थी। उन्होंने टि्वट किया था कि " मुंबई लौटने का प्लान मैंने काफी पहले बना लिया था। मैं चाहती हूं कि बच्चे भारत के माहौल को भी समझें। मैं और मेरे पति चाहते हैं कि वे अपने इडियन रूट को अच्छी तरह से जानें।" माधुरी लिखती हैं कि "मेरे दोनों बेटे इडिया आने के नाम पर काफी एक्साइटेड हैं।"

1999 में एनआरआई डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी के बाद माधुरी अमेरिका में पिछले 12 सालों से रह रही थीं। शादी के कुछ दिनों के बाद तक माधुरी बॉलीवुड के लिए काम करती रहीं जिनमें देवदास, पुकार,लज्जा प्रमुख है। लेकिन बच्चों के बाद माधुरी ने कुछ सालों का ब्रेक ले लिया। ब्रेक के बाद उन्हें पहली बार 2007 में ' आजा नच ले 'में देखा गया। फिल्म नहीं चली लेकिन माधुरी की बॉलीवुड में वापसी की तमन्ना फिर से जाग उठी।

माधुरी ने ‘झलक दिखला जा’ में बतौर जज की भूमिका निभा कर अपना ब्रांड वैल्यू बनाए रखा है। अब माधुर अपने परिवार के साथ भारत लौट आयीं हैं। उनके पास कई फिल्मों,टेलिविज़न और विज्ञापन के के ऑफर हैं। जाहिर सी बात है माधुरी को अपनी घर वापसी से काफी फायदा मिलेगा।

 

More from: samanya
25708

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020