Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृतचित्र निर्माण के लिए विनफ्रे को चाहिए लोहान का आश्वासन

lindsay-lohan-hollywood-21092013
21 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
टीवी वार्ता कार्यक्रम की मल्लिका कही जाने वाली ओपरा विनफ्रे ने अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर वृतचित्र बनाने की बात की अधिकारिक घोषणा करने से पहले दो बार लोहान से संपर्क कर उनका आश्वासन लिया। वेबसाइट 'एक्सेसहॉलीवुड डॉट काम' के अनुसार 59 वर्षीया विनफ्रे ने लोहान से पूछा कि वह उनकी जिंदगी पर बनाए जाने वाले वृतचित्र को लेकर पूरी तरह राजी हैं या नहीं। यहां तक कि विनफ्रे ने लोहान को वृतचित्र बनाने से मना करने का भी विकल्प दिया था।

विनफ्रे ने कहा, "सब कुछ बहुत अस्त-व्यस्त सा लग रहा था। इसलिए मैंने लोहान से बात की और साफ शब्दों में पूछा कि क्या वह वृतचित्र के निर्माण के लिए राजी हैं, क्योंकि यदि आप इसके लिए पूरी तरह राजी नहीं हैं तो हम इसी समय काम रोक सकते हैं।"

लोहान ने विनफ्रे से कहा कि वह वृतचित्र निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार और आश्वस्त हैं।

आठ भागों में बन रहा यह वृतचित्र अगले साल अगस्त में प्रसारित होगा।
More from: samanya
35279

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020