Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लाल किताब 2019: राशिफल और उपाय

lal kitab, 2019, rashifal, upay, horoscope, astrology, bhavishyavani

लाल किताब एक ऐसी पुस्तक है जिसके माध्यम से मनुष्य के भविष्य का आँकलन किया जा सकता है। आप लाल किताब 2019 भविष्यफल के ज़रिए अपने भविष्यफल से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यदि आपका जीवन कष्टमय व्यतीत हो रहा है तो लाल किताब के उपाय के उपाय इतने कारगर हैं कि इन्हें अपना कर आप अपनी सारी समस्याओं का निदान पा सकते हैं। इसमें ग्रहों के नकारात्मक एवं सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया है। लाल किताब के सूत्र का संबंध फलित ज्योतिष या ज्योतिष की प्रचलित धारणा से नहीं है। बल्कि इस किताब का संबंध सीधे तौर पर काल नियम, सामुद्रिक, नाड़ी शास्त्र और हस्तरेखा जैसी विद्याओं से है। उक्त विद्या का संबंध वास्तु शास्त्र से भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं लाल किताब पर आधारित साल 2019 की भविष्यवाणी।

मेष

लाल किताब राशिफल के अनुसार साल 2019 मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला वर्ष रहेगा। आर्थिक मोर्चे की स्थिति से अप्रैल तक कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गरिष्ठ भोजन का अधिक सेवन अपच और गैस की समस्या पैदा कर सकता है। मई तक का समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। लेकिन परोपकार के कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को शिक्षा में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी की ओर से आपको सुख मिलेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनकी तरक्की होगी। काम धंधे में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल उत्तम बना रहेगा। मगर आप दोनों को अपनी सेहत का ख़याल भी रखना होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय काफी अच्छा नज़र आ रहा है। प्रेमी के साथ मुलाकातें होती रहेंगी। निवेश को लेकर भी इस साल जोखिम लेने से बचें।

लाल किताब के उपाय

  • महीने में एक बार किसी मंदिर में ज़रूर जाएं।
  • मजदूरों और गरीब लोगों को भरपेट खाना खिलाएं।
  • प्रत्येक गुरुवार को पीपल को जल चढ़ाएं।

वृषभ

लाल किताब के अनुसार, इस वर्ष वृष राशि वालों को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी। शारीरिक चोट, दुर्घटना और सर्जरी होने के संकेत मिल रहे हैं। इस साल किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। इस वर्ष आप किसी के बहकावे में आकर ग़ैरकानूनी कामों में उलझ सकते हैं इसलिए सावधान रहें। हालाँकि इस वर्ष आपको बिजनेस में काफी लाभ मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता मिलेगी जबकि नौकरी वालों का प्रमोशन होगा। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें। किसी भी प्रकार के निवेश (विशेषकर भूमि/ मकान इत्यादि) न टालें।

लाल किताब के उपाय

  • गाय को सुबह एक रोटी खिलाएं।
  • जितना हो काले तिल का दान करें।
  • इस वर्ष काले रंग के कपड़े कम से कम पहनें।
  • सूर्यास्त होने के बाद घर में सरसों के तेल के दीये जलाएं।

मिथुन

इस वर्ष आपको काफी चौकन्ना रहने की जरूरत है। चाहे कोई भी हो किसी पर आँख बंद कर के विश्वास न करें। जमीन या अन्य प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लेंं। यदि इस साल किसी कानूनी प्रक्रिया से गुज़रना पड़े तो मसला कोर्ट के बाहर बातचीत द्वारा सुलझाने की कोशिश करें। छात्रों के लिए यह वर्ष थोड़ा कठिन रहेगा। वहीं नौकरी-पेशा वालों पर भी काम का दबाव बढ़ सकता है। जिसके चलते तनाव बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। जून से लेकर जुलाई तक आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हालाँकि अगस्त के बाद आपके साथ सब सही होगा।

लाल किताब के उपाय

  • जितना हो सके अपने में ही व्यस्त रहें।
  • घर में पुराना सामान हो तो उसे जल्द बाहर निकाल दें।
  • हर सोमवार को शिवलिंग को जल चढ़ाएँ।
  • नवरात्रों में विधि अनुसार व्रत करें।

कर्क

लाल किताब की मानें तो इस वर्ष आपके अनावश्यक और अनचाहे खर्चे होंगे। आर्थिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण रहेगी। आर्थिक स्थिति ही नहीं परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल बिठाना आपकी असली परीक्षा होगी। धैर्य से काम लेंगे तो सब अच्छा होगा। हालाँकि जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप सभी कष्ट बिना किसी तकलीफ के झेल जायेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति संतोष जनक प्रदर्शन कर पायेंगे। इस वर्ष चमड़े का कुछ भी नया सामान न खरीदें। धन संग्रह के लिए किये गए सभी प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे।

लाल किताब के उपाय

  • यदि लंबी यात्रा का मौका ​मिले तो जरूर जाएं।
  • घर में हाथी और ऊँट की आकृति वाले खिलौने न रखें।
  • लाल रंग के कवर वाले तकिये का इस्तेमाल करें।

सिंह

इस वर्ष सिंह राशि वालों की हर क्षेत्र में प्रगति होगी। आॅफिस में सीनियर और घर में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में ज़बरदस्त उन्नति कर सकते हैं। संतान की ओर से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी बढ़ चढ़कर सम्मान मिलेगा। अविवाहित लोगों को पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यह थोड़ा सा खराब हो सकता है। बाहर का खाना एकदम बंद कर दें।

लाल किताब के उपाय

  • तला भुना और बाहर का खाना बंद कर दें।
  • मादक पदार्थों का सेवन न करें।
  • घर के पास कोई मंदिर है तो वहां जाकर माथा टेकें।

कन्या

कानूनी कामों की इस वर्ष बिल्कुन भी अनदेखी न करें अन्यथा आप समस्या में पड़ सकते हैं। कामकाज में बेहद सावधानी बरतें। आॅफिस में काम का भार बढ़ सकता है, जिससे आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। इस वर्ष नौकरी बदलना आपके लिए सही नहीं होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा सहयोग की अपेक्षा करने से बचें। परिवार से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इस साल आपके विवाह के संयोग बन रहे हैं।

लाल किताब के उपाय

  • किन्नरों को शुभ अवसरों पर दान करें।
  • शुक्रवार को खट्टे खाद्य एवं पेय पदार्थो से परहेज करें।
  • तुलसी के पौधे पर रोज़ विधि पूर्वक जल चढ़ाएं।

तुला

इस वर्ष तुला राशि वाले यदि थोड़ी मेहनत करेंगे तो उनके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस वर्ष सफलता आपके कदम चूमेगा। नौकरी करने वालों का इस वर्ष कई बड़े अवसर मिलेंगे। वेतन वृद्धि जैसे दूसरे तरीकों से भी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप हमेशा नकारात्मक सोचते हैं। अपनी इस सोच को बदलें और सकारात्मक सोचें। इससे आपको काफी लाभ होगा। कामकाज या व्यवसाय को बढ़ाने व उसमे ज्यादा निवेश करने में जल्दबाजी न दिखाए। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लाल किताब के उपाय

  • दायें हाथ की छोटी अंगुली में चांदी का छल्ला पहनें।
  • ज्यादा मेकअप से बचें।
  • हर मंगलवार को मीठा प्रसाद बांटें।

वृश्चिक

लाल किताब भविष्यफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग इस साल काफी प्रगति करेंगे। नौकरी पेशा लोगों और कॉन्ट्रेक्ट के ज़रिये काम करने वालों के लिए यह साल विशेष प्रगति वाला साबित होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम प्रसंगों में मतभेद होने की संभावना है। अपने प्रेमी पर बेवज़ह शक करने से बचें। बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। अपनी कला और हुनर से आप धन तो कमाएंगे ही, साथ ही आपको सम्मान भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें।

लाल किताब के उपाय

  • मांस/मछली खाने से परहेज करें।
  • बांए हाथ में चांदी की अंगूठी पहनें।
  • भगवान को याद करते रहें।

धनु

लाल किताब राशिफल के अनुसार वर्ष 2019 धनु राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। फरवरी से लेकर जुलाई तक आपको अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करना फायदेमंद होगा। नौकरी वालों को तनाव परेशान कर सकता है। लेकिन चिंता न करें। जल्द ही इससे छुटकारा भी मिल जाएगा। इस साल आपको किडनी से संबंधित परेशान हो सकती है। इसलिए सावधान रहें।

लाल किताब के उपाय

  • अवैध रिश्तों से दूर रहें, फंस सकते हैं।
  • शिवजी की पूजा करने से लाभ मिलेगा।
  • तुलसी की पूजा करें।

मकर

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष काफी शुभ रहेगा। इस वर्ष आपकी लॉटरी लग सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। लेकिन किसी बड़े फैसले को लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। विदेश जाने का योग बनता दिख रहा है। इस साल ब्याज पर पैसे लेकर काम का विस्तार करने से बचें। जुलाई तक सफलता मिलने की उम्मीद सामान्य रहेगी लेकिन अगस्त आते-आते सफ़लता में वृद्धि होगी। इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लाल किताब के उपाय

  • पिता को या पिता जैसे व्यक्ति को मीठा खिलायें।
  • भूखे बच्चो का खाना खिलाएं।
  • मंदिर में दीया जलाएं।

कुंभ

लाल किताब भविष्यफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वाले वैवाहिक लोग इस साल एक-दूसरे संग ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह वर्ष काफी अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो बाजी आपके हाथ में है। परिवार के झगड़े और क्लेश खत्म होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सुबह के वक्त एक्सरसाइज और योगा को प्राथमिकता दें। व्यावसायिक यात्राओं से धन की प्राप्ति होगी।

लाल किताब के उपाय

  • शराब और मदिरा पान से परहेज करें।
  • गाय को रोटी खिलाएं।
  • विधवा स्त्री को सम्मान दें।

मीन

लाल किताब राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों के लिए इस साल परिवार में चली आ रही तनातनी खत्म हो जाएगी। इस साल कठिन फैसले लेने की स्थिति आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से तकरार हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहने की ज़रुरत है। दिसम्बर के महीने से अच्छे अवसर प्राप्त होने का योग बन रहे हैं।

लाल किताब के उपाय

  • पिता/ससुर का पूर्ण सम्मान करें।
  • मदिरापान और मांस से परहेज करें।
  • बेवजह की यात्राओं से बचें।
More from: Jyotish
36877

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020