Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अंतरिक्ष में गाना गाएंगी लेडी गागा

lady-gaga-hollywood-08112013
8 नवंबर 2013
लंदन|
पॉप स्टार लेडी गागा 2015 में अंतरिक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 27 वर्षीया गागा अंतरिक्ष में गाना गाकर जीवन का बेहतरीन कार्यक्रम पेश करने की योजना बना रही हैं।

साल 2015 की शुरुआत में गागा न्यू मैक्सिको में जीरो जी कोलोनी उत्सव में कार्यक्रम पेश करने वाली हैं। उसके बाद वह वर्जिन गैलैक्टिक के प्रतिक्षेपण के लिए न्यू मैक्सिको के ही जोर्नाडा डेल म्युएटरे रेगिस्तान में जाएंगी।

यूएस वीकली की पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक गागा वहां से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी और वापस धरती पर आने से पहले अंतरिक्ष में कार्यक्रम पेश करेंगी।

गागा के एक करीबी सूत्र ने बताया, "अंतरिक्ष के अलग वातावरण के कारण वहां गाना गाने के लिए गागा को महीने भर अभ्यास करना पड़ेगा। यह ऐसी घटना होगी जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी।"
More from: samanya
35536

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020