Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कुंभ राशिफल 2019

कुंभ राशि के जातक इस वर्ष अपनी तीव्र बुद्धि से निर्णय लेंगे। आप अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का पूरा सम्मान करेंगे और मानवीयता के साथ लोगों का भला करेंगे। आप सभी के साथ मैत्रीपूर्ण भाव रखेंगे। इस वर्ष आपके इंद्रीय ज्ञान का विकास होगा। स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिए उत्तम होगा। आपका हेल्थ इंडेक्स लगभग 80% रहेगा। हालाँकि आपको अपच की शिकायत हो सकती है। निरंतर जल का सेवन कर आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत कर सकते हैं। दवाइयों से ज्यादा देसी नुस्खें अपनाएँ।

इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 90% रहेगा। आप समाज के प्रति जागरूक रहेंगे। इस राशि के अविवाहित पुरूषों को सुंदर पत्नी मिलने के योग हैं। आप दूसरों की भलाई के लिए खर्चा करेंगे। किंतु दूसरों की बातों में आसानी से ना आएँ। आपका करियर इंडेक्स 40% रहेगा। यह वर्ष लेखक, समाजसेवी, काउंसलर व बीमा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ फल देगा। जो लोग मशीनरी का काम करते हैं उनके लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा।

उपाय

1. घर के उत्तर पूर्व दिशा में गंगाजल भरकर रखें।

2. बच्चों को पेड़े बांटे।

3. कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।

4. घर में घोड़े का चित्र लगाएं।

सुख-शांति हेतु उपाय

1.व्यापार करें।

2. स्वजनों से संपर्क बना कर रखें।

3. अच्छे साहित्य का अध्ययन करें।

4. पशु सेवा करें।

उदाहरण - अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

जाने माने बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। 2019 में सुशांत एक बढ़िया काउंसलर के रूप में उभरकर सामने आएंगे। वह दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखेंगे। साथ ही अपने आंतरिक गुणों को विकसित करेंगे। उनकी आय में वृद्धि होगी। इस वर्ष उनका हेल्थ इंडेक्स उच्चतम बिंदु पर पहुँचेगा। मामूली रूप से उनकी पाचन शक्ति में कमजोरी आ सकती है। वह अपने नुस्खों से अपनी बीमारी का उपचार स्वयं करेंगे। सुशांत सिंह राजपूत का हैप्पीनेस इंडेक्स 100% रहेगा। वह दूसरों की भलाई में धन खर्च करेंगे। इस वर्ष उनका करियर इंडेक्स 70% रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36861

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020