Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अफगानिस्तान पर कृष्णा-जरदारी की बातचीत

krishan jardari talks on afganistan

7 जून 2012

बीजिंग। भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के मुद्दे पर संक्षित चर्चा की। दोनों देशों के बीच यह चर्चा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मुलाकात के वक्त हुई। जरदारी ने कृष्णा से अफगानिस्तान में भारतीय निवेश के बारे में पूछा। कृष्णा ने उन्हें बताया कि भारत मुख्यत: शिक्षा, स्वास्थ्य तथा क्षमता निर्माण की दिशा में अफगानिस्तान में निवेश कर रहा है।

एससीओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृष्णा ने कहा था कि भारत ने अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण के लिए दो अरब डॉलर की राशि आवंटित की है।

12वें एससीओ सम्मेलन (छह-सात जून) में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे कृष्णा ने गुरुवार को स्वदेश रवाना होने से पहले चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ से भी मुलाकात की।

 

More from: samanya
31103

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020