Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

किंगफिशर के पायलट हड़ताल पर, 40 उड़ानें रद्द

king fisher pilot on strike 40 flight cancelled

 
14 जुलाई 2012

मुम्बई। कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस के पॉयलटों का एक वर्ग बीते पांच महीने से वेतन व अन्य बकायों का भुगतान न होने के मुद्दे को लेकर शनिवार को हड़ताल पर चला गया। इस हड़ताल की वजह से विमानन कम्पनी को अपनी करीब 40 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं। दिल्ली से 12, मुम्बई से छह और बेंगलुरू से तीन उड़ानें रद्द की गई हैं। चेन्नई, चण्डीगढ़, देहरादून, धर्मशाला व अन्य शहरों से भी कई उड़ानें रद्द की गईं हैं।

किंगफिशर के एक अधिकारी ने बताया, "सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन का भुगतान न पहुंचने से कर्मचारियों के एक खास वर्ग ने काम से दूर रहने का निर्णय लिया है। किंगफिशर यह कहना चाहता है कि 75 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी वास्तव में शुक्रवार को अपना वेतन पा चुके हैं।"

अधिकारी ने बताया, "हमने वादा किया था कि हमारे बचे हुए कर्मचारियों को सोमवार तक वेतन मिल जाएगा।"

हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि इन उड़ानों में टिकट बुक करा चुके यात्री या तो दोबारा बुकिंग करा सकते हैं या अपना पैसा वापस ले सकते हैं।

बीते 12 दिनों में पायलटों की यह तीसरी हड़ताल है।

More from: samanya
31836

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020