Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कार्डेशियन परिवार का विशेष क्रिसमस कार्ड

kim-kardashian-hollywood-03122013
3 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
मशहूर हस्ती किम कार्डेशियन और उनके परिवार ने अपना बहुप्रतीक्षित क्रिसमस कार्ड जारी किया है, जिसमें इस मशहूर परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। यह पारिवारिक तस्वीर डेविड लाचैपल ने ली है।

कार्ड में किम और उनकी बहन कोल और कोर्टनी, सौतेली बहन केली और केंडल और मां क्रिस जेनर हैं। पूरा परिवार काले रंग की पोशाक में है।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' ने क्रिस के हवाले से कहा, "मुझे डेविड लाचैपल के साथ काम करना पसंद है। यह बहुत अद्भुत और मजेदार था।"

कार्ड में किम सीढ़ियों पर खड़ी हैं जबिक कोल काले रंग की पोशाक में एक कुर्सी पर आराम से बैठी हैं और उनके सामने कोर्टनी का बेटा मेसन बैठा है।

कोर्टनी कोल के पास खड़ी हैं,उनकी गोद में कोल की बेटी पेनेलोप है।
More from: samanya
35732

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020