Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

छद्म नाम से छुट्टियां मनाते हैं किम-कान्ये

kim-kardashian-hollywood-02012014
2 जनवरी 2014
लास एंजेलिस|
मशहूर सामाजिक हस्ती किम कार्डेशियन और उनके मंगेतर रैपर कान्ये वेस्ट ने हाल ही में अपनी असली पहचान गुप्त रखकर छद्म नाम का प्रयोग किया। ऐसा उन्होंने छुट्टियां मनाने के दौरान अपने निजी एकांत और सुरक्षा की दृष्टि से किया।

वेबसाइट एनवाइपोस्ट डॉट काम के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि यह जोड़ा 'स्नो मैन' और 'स्नो ह्वाइट' के नाम से ऊटा के मोंटेज डियर वैली में छुट्टियां मनाने पहुंचा था। उनके साथ उनकी छह महीने की बेटी नार्थ वेस्ट भी थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक जब किसी ने फोन पर स्नोमैन और स्नोह्वाइट से बात करने का आग्रह किया तो एक क्लर्क ने साफ कहा, "हम अपने मेहमानों के बारे में जानकारियां सार्वजनिक नहीं करते हैं।"
More from: samanya
35961

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020