Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सगाई के बाद ज्यादा साथ महसूस कर रही हैं किम

kim-kardashian-hollywood-01112013
1 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
मशहूर हस्ती किम कार्डेशियन का कहना है कि रैपर कान्ये वेस्ट के साथ सगाई के बाद उन्हें जीवन में ज्यादा साथ महसूस हो रहा है। 33 वर्षीया किम ने 36 वर्षीय कान्ये से 21 अक्टूबर को अपनें 33वें जन्मदिन पर सान फ्रांसिस्को के एटी एंड टी पार्क में सगाई की थी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने किम के हवाले से कहा, "मैं ज्यादा साथ महसूस कर रही हूं, अब मैं सगाई कर चुकी हूं।"

किम का कहना है कि जिस रात कान्ये ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, वह रात उनकी जिंदगी की सबसे हसीन रात थी।

किम ने कहा, "यह बहुत प्यारा प्रस्ताव था। मैं अभी भी उमंग में हूं। वहां मौजूद होना अद्भुत था। यह प्यारा और अद्भुत था। यह सच में मेरी जिंदगी की सबसे हसीन रात थी।"
More from: samanya
35499

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020