Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गायिका कैरी अंडरवुड को आई मोच

kerry-underwood-07092013
7 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड गायिका कैरी अंडरवुड के मंच पर गिर जाने के चलते उनके पैर में मोच आ गई है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, अंडरवुड गुरुवार को टेक्सास स्थित कॉर्पस क्रिस्टी में प्रस्तुति देते हुए भयंकर रूप से गिरीं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

30 वर्षीया अंडरवुड अपने गीत 'अंडू इट' पर प्रदर्शन करते समय अपनी सैंडिल की पांच इंची एक एड़ी के फंसने के चलते गिरी थीं। 

यहां तक कि अंडरवुड दर्द के बावजूद लाइव कार्यक्रम के खत्म होने तक गाती रहीं।

अमेरिकन आइडल की इस विजेता का बाद में टखने की मोच का निदान कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा ठीक न हो जाने तक सुरक्षित जूते पहनने को कहा है।

गायिका ने ट्विटर पर अपने नए जूतों की फोटो लगाई और लिखा, "अरे, कॉर्पस क्रिस्टी में उस समय मंच पर उस लड़की का गिरना याद है? हास्यप्रद! ओह रुकिए, वह मैं थी! 5 इंच हील्स।"
More from: samanya
35133

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020