Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'47 रोनिन' के सह अभिनेता में रीव्स को मिला भाई

keanu-reeves-hollywood-14122013
14 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
अभिनेता केनु रीव्स को '47 रोनिन' के अपने सहकलाकार हिरोयुकी सनाडा के साथ अच्छी प्रसिद्धि मिल रही है। साथ बिताए गए समय के बारे में बात करते हुए दोनों एक दूसरे की प्रशंसा करते दिख रहे हैं। रीव्स ने एक बयान में कहा, "'47 रोनिन' से पहले मेरा भाई नहीं था, लेकिन अब मेरे पास एक भाई है।"

हिरोयुकी भी रीव्स का बहुत सम्मान करते हैं और साथ बिताए वक्त के बारे में बात करते हैं।

उन्होंने कहा, "पूर्वाभ्यास अवधि से लेकर लगभग छह महीने हमने एक साथ बहुत समय बिताया। हमने संवाद की तैयारी की और लड़ाई के दृश्यों का बहुत अभ्यास किया। रीव्स हमेशा से बहुत शांत और सभ्य हैं। मैं एक अभिनेता और इंसान के तौर पर उनका बहुत सम्मान करता हूं।"

'47 रोनिन' भारत में 27 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित होगी।
More from: samanya
35832

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020