Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तीसरे नंबर पर है केट की शाही खुबसूरती

21 अप्रैल 2011
 
लंदन। एक ओर जहां ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के विवाह की चर्चा जोरों शोरों पर है वहीं केट की खुबसूरती भी चर्चा का विषय बन गई है। इस भावी प्रिंसेस ने खुबसूरती के मामले में कई हसीनाओं से आगे निकल गई है। एक सर्वे के अनुसार शाही परिवार की भावी प्रिंसेस केट ने खुबसूरती के मामले में पूर्व प्रिंसेस डायना और जयपूर की पूर्व महारानी गायत्री देवी को भी पीछे छोड़ दिया है।

द टेलीग्राफ ने शाही सुंदरियों की खूबसूरती पर एक सर्वे किया था जिसके अनुसार केट मिडलटेन तीसरे नंबर पर है जबिक डायना और गायत्री देवी क्रमश: चौथे और छठे स्‍थान पर है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्यूटीफुल पीपल डॉट कॉम' पर 127 हजार लोगों द्वारा कराए गए सर्वे में मोनाको की प्रिंसेस ग्रेस को 91 प्रतिशत रेटिंग के साथ पहला स्‍थान मिला है वहीं जॉर्डन की महारानी 90 प्रतिशत रेटिंग के साथ दूसरे स्‍थान पर है। मिडिलटेन को 84 प्रतिशत और पूर्व प्रिंसेस डायना को 82 प्रतिशत रेटिंग के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर है।

प्रिंस विलियम भी है हेंडसम लिस्‍ट में
 
शाही पुरूषों में स्वीडन के प्रिंस कार्ल फिलिप मोस्‍ट हेंडसम, प्रिंस हैरी चौथे और प्रिंस विलियम पांचवे स्‍थान पर है।

शीर्ष दस खुबसूरत प्रिंसेस

1.प्रिंसेस ग्रेस, मोनाको
2.क्वीन ऑफ रानिया, जॉर्डन
3.कैट मिडेलटन, भावी प्रिंसेस
4.प्रिंसेस डायना
5.चारलेट कासिराघी, मोनाको
6.गायत्री देवी, जयपुर
7.प्रिंसेस मडेलाइन, स्वीडन
8.प्रिंसेस मैरी, डेनमार्क
9.प्रिंसेस मारग्रेट, काउंटेस ऑफ स्नोडॉन
10.प्रिंसेस मसाको, जापान

     
 

More from: samanya
20192

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020