Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करुणा आधुनिक मां की भूमिका निभाएंगी

karuna-verma-television-12032014
12 मार्च 2014
मुंबई|
अभिनेत्री करुणा वर्मा टेलीविजन धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में एक नए जमाने की मां की भूमिका निभाएंगी। वह कहती हैं कि धारावाहिक में उनकी भूमिका कुछ हद तक फिल्म 'जाने तू..या जाने ना' में अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह द्वारा निभाई भूमिका से प्रेरित है। करुणा ने एक विज्ञप्ति में कहा, "मुझे 'ससुराल सिमर का' में शांति अरोड़ा की भूमिका निभाने के लिए लिया गया है। किरदार काफी दिलचस्प लगा और मुझ पर बिल्कुल फिट बैठता है।"

करुणा 'क्या हुआ तेरा वादा', 'प्यार की ये एक कहानी' और 'छल शह और मात' धारावाहिक में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने बताया, "यह भूमिका कुछ हद तक 'जाने तू..या जाने ना' में रत्ना पाठक शाह के किरदार से मेल खाती है। मुझे धारावाहिक से जुड़ने का इंतजार है।"

'ससुराल सिमर का' में उनके किरदार का नाम शांति अरोड़ा है। शांति अरोड़ा एक आधुनिक और रूढ़िवादी मां का मेल है, जो अपने बेटे का समर्थन करती है।

धारावाहिक कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है।
More from: Entertainment
36488

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020