Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कर्क राशिफल 2019

कर्क राशि वाले जातक इस वर्ष एकांत प्रिय रहना पसंद करेंगे। एकाग्र मन से आप अपने लक्ष्य को पाने और अपने जीवन स्तर को शानदार बनाने का प्रयास करेंगे। आपको माता का पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त रहेगा। आप अपनी परंपराओं का सम्मान करेंगे और उनका पूर्ण रूप से पालन करेंगे।

फिटनेस के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए ठीक रहेगा। हेल्थ इंडेक्स लगभग 60% रहेगा। खाँसी व फेफड़े के विकार आपको सता सकते हैं। गुप्त रोगों से भी बचाव करने की आवश्यकता है।

इस वर्ष आप अपने आसपास के लोगों से अच्छी मित्रता बनाएंगे और अपने परिवार को अच्छा समय देंगे। समय-समय पर आपके मन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपनी छवि के प्रति आपको सतर्कता बरतनी पड़ेगी। कुल मिलाकर हैप्पीनेस इंडेक्स उच्च बिंदु तक रहेगा।

इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स 40% रहेगा। जो लोग विद्युत उपकरण निर्माण के कार्य मे हैं उनके लिए यह समय अति शुभ है। ज्योतिषाचार्य के लिए भी यह समय शुभ फल देगा। आप अपना पैसा शेयर बाज़ार में भी लगा सकते हैं। कोयला व खनिज तेल का व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह समय उपयुक्त है।

उपाय -

1.सोमवार के दिन खीर, चावल, पोहा, मुरमुरा आदि का सेवन करें।

2.अंधों को भोजन कराएं।

3.घर के उत्तर पूर्व दिशा में गंगाजल रखें।

4.रविवार के दिन बच्चों को पेड़े बांटे।

सुख शांति के लिए उपाय

1.अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना करें।

2.अपने व्यापार को अधिक समय दें।

3.खाली समय में चित्रकला या अन्य क्रिएटिव कार्य कर सकते हैं।

4.अपने परिवार को भी अपना अच्छा समय दें।

उदाहरण - उद्योगपति गौतम अडानी

जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी का जन्म दिन 24 जून को हुआ है। इस वर्ष गौतम अडानी परंपरागत सोच रखेंगे। उनकी ग्रहण करने की क्षमता तीव्र होगी। इस वर्ष वह एकांत रहना पसंद करेंगे। उन्हें अपने उच्च जीवन स्तर को बनाये रखने की कुछ चिंता सता सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष उनके लिए अच्छा रहेगा।

उनका हेल्थ इंडेक्स 80% रहेगा। उन्हें मामुली खाँसी, जुकाम व फेफड़े के विकार सता सकते हैं। इस वर्ष उनका हैप्पीनेस इंडेक्स 80% रहेगा। वह अपनों के प्रति भरपूर प्रेम का प्रदर्शन करेंगे और कई मौक़ों पर ख़ुद को अति भावुक पाएंगे। इस वर्ष गौतम अडानी का करियर इंडेक्स लगभग 70% रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36857

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020