Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कर्क राशिफल 2010 - Karka Rashifal 2010

आर्थिक
आप बेवजह के खर्चों में पड़ सकते हैं, इसलिए रिस्क वाले कामों में हाथ न डालें। पैसे आएंगे, लेकिन आरामतलबी की खरीदारी से आपके पास टिक नहीं पाएंगे। आपका साहस और आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा संबल है, लेकिन अति आत्म विश्वास परेशानियां खड़ी कर सकता है। बड़े निवेशों से परहेज रखें, संभव है परिणाम आपकी उम्मीदों के मुताबिक न हों। सहयोगियों और मित्रों से मदद की कमी भी अखर सकती है। कुल मिलाकर, आर्थिक फायदों के लिहाज से समय अच्छा  नहीं है।
 
करियर
यह समय मिश्रित परिणामों वाला है। रास्ते में मुश्किलें आएंगी, लेकिन हौसला ना खोयें और अपना आत्म विश्वाम बनाये रखें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यह समय जोखिम लेने के अनुकूल नहीं है। आप अपना खयाल रखें और ज्यादा बोझ न डालें। कुछ निराशाएं मिल सकती हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहें। 
 
स्वास्‍थ्‍य
स्वास्‍थ्‍य से जुड़ी, खासकर आंख और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। छोटी-छोटी समस्याओं की अनदेखी न करें, बाद में इससे परेशानी हो सकती है। कुछ खास बीमारियां जैसे अल्सर, बार-बार उल्टियां, मस्तिष्क  और आंख के रोग, जोड़ों के दर्द आदि से खास तौर पर सावधान रहें। अपने स्वास्‍थ्‍य  का उचित खयाल रखें वरना इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हे। हालांकि, किस्मत आपके साथ है और आप आराम के साथ जिंदगी गुजारेंगे।
 
प्यार एवं रिश्ते 
प्यार और रिश्तों के लिहाज से समय खास उत्साहवर्द्धक नहीं है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा और समस्या की हालत में संतुलित रवैया अपनाने की जरूरत है। गलत बोलकर आप खुद ही परेशानी में पड़ सकते हें, सचेत रहें। महिलाओं के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपने जिन रिश्तों को बनाने में खासी मेहनत और समय खर्च किया है, पटरी से उतर सकते हें और आपको अपने घर और ऑफिस में इसके चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हे। विपरीत सेक्स के लोगों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है, हालांकि पत्नीक की ओर से फायदा मिलने की संभावना है।
 
परिवार एवं मित्रता
छोटे-छोटे झगड़ों और गलतफहमियों की वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है। आपके विरोधी आपके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर आपको परेशानी में डाल सकते हैं। इससे परिवार के लोगों के व्यवहार में भी फर्क आ सकता है। हालांकि, यह समय यात्राओं, उच्च शिक्षा, नए उद्यम, नौकरी आदि के लिहाज से उत्तम है। लेकिन संबंधियों के साथ रिश्ते दुश्मनी का रूप ले सकते हैं। 

 

More from: Jyotish
4592

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020