Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शादी के सवाल पर करीना चुप

kareena silent on marriage question

 
13 सितम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के 16 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने की खबर है, लेकिन करीना ने इस पर चुप्पी साध ली है। साथ ही उन्होंने शादी के बाद इस्लाम कबूलने के सवाल पर भी कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, मीडिया रपट में सैफ की मां द्वारा यह पुष्टि की गई है कि दोनों 16 अक्टूबर को शादी कर रहे हैं।


करीना ने बुधवार को फिल्म 'हीरोईन' के प्रचार के दौरान कहा, " आप सब कुछ जानते हैं, फिर क्यों पूछ रहे हैं।"


जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी शादी की तारीख पीछे क्यों ठेल रही हैं तो उन्होंने कहा, "बात सिर्फ इतनी है कि अभी यह तय नहीं हुआ कि यह कहां और कब होगा। इसलिए , जब भी हम यह तय करेंगे, हम बताएंगे।"


क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के बाद शर्मिला टैगोर ने इस्लाम कबूल कर लिया था और उनका नाम आयशा बेगम रखा गया था।


जब करीना से शादी के बाद इस्लाम कबूल किए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। करीना ने कहा, "यह बहुत ही गलत सवाल है, जिसका जवाब मैं नहीं दूंगी।"

 

More from: samanya
32782

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020