Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करन-शाहरुख की दोस्ती पर सलमान का 'डाका'

sharukha karan friendship can break

28 अप्रैल 2011

मुंबई। बॉलीवुड में एक और मशहूर दोस्ती टूटने के कगार पर है। ये दोस्ती कोई ऐरी गैरी नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और करन जौहर की है। और इसकी वजह हैं सलमान। लेकिन, ऐसा कतई नहीं है कि सलमान ने शाहरुख-करन की दोस्ती को तोड़ने के लिए कोई हथकंडा अपनाया हो। न तो सलमान ने करन को शाहरुख के खिलाफ भड़काया और न ही करन-शाहरुख के बीच कोई झगड़ा हुआ। तो फिर दोस्ती टूटने की वजह क्या है?

दरअसल,करन जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए शाहरुख की जगह सलमान को साइन किया है। सलमान करन की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम कर चुके हैं। लेकिन, उस फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान ही थे। 13 साल बाद सलमान फिर करन के साथ आए हैं तो समीकरण बिलकुल बदल चुके हैं। शाहरुख को करन का यह कदम नागवार गुजरा है।

सूत्रों के मुताबिक शाहरुख ने करन से अपनी नाराजगी जता भी दी है। लेकिन, करन बेचारे क्या करें। जिन्हें मुनाफा दिख रहा है। उधर,शाहरुख के पास ज्यादा डेट भी नहीं हैं। तो व्यवहारिक होते हुए करन ने सलमान को साइन कर लिया। कुछ समय पहले करन ने सलमान को अपने टॉक शो कॉफी विद करण पर आने का प्रस्ताव रखा था। सलमान ने इस शर्त पर हामी भरी थी कि इसके बदले करन को उसकी फाउंडेशन के लिए डोनेशन देना पड़ेगा। करन हर काम दोस्ती में कराना चाहते हैं, लिहाजा उस वक्त उन्हें सलमान का प्रस्ताव रास नहीं आया था। अब वे धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए सलमान के पास पहुंचे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेंसिल डिसेल्वा करेंगे।

शाहरुख-करन की दोस्ती का टूटना बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबर बन सकता है। फरहा खान से दोस्ती टूटने के बाद शाहरुख खान के सबसे करीबी दोस्तों में करन जौहर ही थे। शाहरुख ने कॉफी विद करन में कहा भी था कि उन्हें रिश्ते निभाने में दिक्कत होती है,क्योंकि वह ज्यादा सामाजिक नहीं हैं और दोस्तों की नाराजगी दूर करने की कोशिश नहीं कर पाते।

दिलचस्प है कि शाहरुख को बनाने में करन जौहर का बड़ा योगदान रहा है। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो न हो, कभी अलविदा ना कहना और माइ नेम इज खान जैसी फिल्में करन जौहर के बैनर की ही हैं। अब, सवाल यही है कि क्या करन सलमान के लिए भी इसी तरह की दास्तां लिखेंगे।

More from: samanya
20357

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020