Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्मफेयर अवार्ड्स की हमेशा खास जगह रहेगी : करन

karan johar says flim fare award is speical for me

 
16 जनवरी 2013

मुम्बई।  निर्माता-निर्देशक करन जौहर का कहना है कि उनकी जिंदगी में फिल्मफेयर अवार्ड्स की हमेशा एक खास जगह रहेगी। उन्होंने कहा कि खासकर उन्हें मिला पहला फिल्मफेयर अवार्ड तो उनके लिए बहुत खास है। बॉलीवुड के ऑस्कर अवार्ड्स माने जाने वाले फिल्मफेयर अवार्ड्स के 58वें समारोह का आयोजन 20 जनवरी को होगा। करन ने कहा, "मैं नहीं जानता कि दूसरों के लिए पुरस्कार की क्या एहमियत है लेकिन मैं कह सकता हूं कि मेरा पहला फिल्मफेयर पुरस्कार आज भी मेरे बिस्तर के साथ की टेबल पर रखा हुआ है।"


उन्होंने कहा, "'कुछ कुछ होता है' के लिए मुझे जो पुरस्कार मिला था वो हमेशा खास रहेगा।" करन को 'माई नेम इज खान' के लिए भी फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था।


इसी तरह निर्देशक अनुराग कश्यप भी फिल्मफेयर को खास मानते हैं। उनका कहना है, "लोग अभी भी फिल्मफेयर में विश्वास रखते हैं। दूसरा पुरस्कार अच्छे हों या बुरे, हम सभी को पुरस्कार लेना अच्छा लगता है।"


कश्यप की 2010 की फिल्म 'उड़ान' को सर्वश्रेष्ठ कहानी और पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।


उनकी एक अन्य फिल्म 'देव डी सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए नामांकित हुई थी और 'उड़ान' भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई थी।


फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। इसी साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की भी शुरुआत हुई थी।


फिल्मफेयर पुरस्कारों में दर्शकों और विशेषज्ञों की समिति वोट करती है।

 

More from: samanya
34367

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020