Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म का वास्तविक सितारा बताया है करन जौहर हैं: मुकेश भट्ट,

karan johar is real hero of student of the year

19 अक्टूबर 2012


मुम्बई। फिल्मकार मुकेश भट्ट, निर्माता-निर्देशक करन जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (एसओटीवाई) फिल्म से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने करन को फिल्म का वास्तविक सितारा बताया है। साठ वर्षीय भट्ट ने गुरुवार को यहां इस फिल्म के प्रीमियर के अवसर पर कहा, "यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यदि आप किसी को इसके लिए ट्रॉफी देना चाहते हैं तो यह करन को दी जानी चाहिए। मैं उन्हें नवोदित अभिनेताओं के साथ इतनी अच्छी फिल्म बनाने के लिए सलाम करता हूं। इसलिए यदि आप मुझसे पूछें तो इस फिल्म के सितारे करन हैं।"


भट्ट का मानना है कि इस फिल्म से फिल्मोद्योग में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।


भट्ट इस फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट के चाचा हैं। आलिया इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। भट्ट ने आलिया के सम्बंध में कहा, "आलिया मेरी बच्ची है। इसलिए मेरे लिए इस बच्ची को इस तरह से फूल में खिलते देखना एक बहुत भावुक क्षण है।"


'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इस शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।

 

More from: samanya
33473

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020