Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करन जौहर नाराज हैं खान भाइयों से

karan johar next flim is student of the year

 
6 सितम्बर 2012

मुम्बई। करन जौहर को अपने आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का इंतजार बेसब्री से है लेकिन करन की  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (सोटी) 19 अक्टूबर को निखिल आडवाणी की एनीमेशन फिल्म 'दिल्ली सफारी' के साथ प्रदर्शित होगी और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इस टकराव के लिए खान बंधुओं को दोषी ठहराया है। करन (40) ने  एक रेडियो स्टेशन में 'सोटी' के कलाकारों के साथ शिक्षक दिवस मनाते हुए कहा, "यह वर्ष बहुत कठिन है। फिल्म प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त तारीखें नहीं हैं। क्या किया जा सकता है, सभी खान बंधुओं ने दीवाली, क्रिसमस और ईद बुक कर रखी हैं।"


"इसलिए हम उन तारीखों को फिल्म प्रदर्शित कर रहे हैं, जो हमारे लिए बची हुई हैं। लेकिन मैं निखिल को शुभकामनाएं देता हूं, मैं समझता हूं कि उनकी एनीमेशन फिल्म बहुत शानदार है।"


इसी बीच, करन ने आदित्य चोपड़ा को अपना मार्गदर्शक और शाहरुख को अपना शिक्षक बताया।


उन्होंने कहा, "शाहरुख खान का मस्तिष्क व्यापार के मामले में सबसे समझदार मस्तिष्कों में से एक है और मैं समझता हूं कि शाहरुख खान भावनात्मक रूप से बुद्धिमान इंसान हैं। मैंने उनसे जीवन का थोड़ा सा पाठ पढ़ा है।"


करन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद शाहरुख ने उनके निर्देशन में बनी 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माइ नेम इज खान' में काम किया।


'सोटी' में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रूप में तीन नए चेहरे नजर आएंगे।

 

More from: samanya
32673

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020