Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कंगना रानावत बनेंगी'रिवाल्वर रानी'

kangna-is-revolver-rani
6 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत नायिका प्रधान फिल्म 'रिवाल्वर रानी' की शूटिंग अगले महीने शुरू करेंगी। साई कबीर निर्देशित इस फिल्म का निर्माण तिग्मांशु धूलिया और राहुल मित्रा करेंगे।

मित्रा के मुताबिक फिल्म का शीर्षक बेहतरीन और कहानी अच्छी है।

उन्होंने कहा, "इसके विषय को लेकर मैं और तिग्मांशु सहमत थे। शीर्षक कहानी के मुताबिक है। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। कंगना इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हैं।"

मित्रा के मुताबिक यह महिला प्रधान फिल्म है और इसमें कंगना है तथा अन्य कलाकारों पर बात चल रही है। कलाकारों के नाम तीन चार दिनों में तय कर लिए जाएंगे।

मित्रा के मुताबिक उन्होंने इसके लिए किसी बड़ी अभिनेत्री से सम्पर्क किया था जिसे इसकी कहानी पसंद आई थी।

उन्होंने कहा, "हमें उनके वापस आने की उम्मीद थी, लेकिन हम और इंतजार नहीं कर सके , इसलिए हमने कंगना को चुना।"
More from: samanya
34487

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020