Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हासन ने जन्मदिन पर की जरूरतमंदों की मदद

kamal-hassan-bollywood-08112013
8 नवंबर 2013
चेन्नई|
अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने गुरुवार को अपने 59वें जन्मदिन पर कमजोर तबके के कुछ लोगों और जरूरतमंदों को तिपहिया साइकिलें और सिलाई मशीनें दान की। परोपकार का यह सामाजिक कार्य हासन के प्रशंसकों द्वारा चेन्नई में आयोजित किया गया था। हासन के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "उन्होंने अपना पूरा दिन अपने प्रशंसकों के बीच गुजारा। सुबह वह अपने घर के बाहर एकत्र प्रशंसकों से मिले। दिन में उन्होंने सामाजिक कार्यो में हिस्सा लिया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच तिपहिया साइकिलें और सिलाई मशीनों का वितरण किया।"

पांच दशकों से अभिनेता के रूप में फिल्मों में काम रहे हासन देश के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। इस समय वह अपनी फिल्म 'विश्वरूपम 2' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं, जो इसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म 'विश्वरूपम' का अगला भाग है।

इसके अलावा हासन अपने पुराने मित्र अभिनेता रमेश अरविंद के साथ तमिल एवं कन्नड़ भाषाओं में बन रही फिल्म 'उथामा विलेन' में भी काम करने वाले हैं।
More from: samanya
35542

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020