Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भ्रष्टाचार मामले में आरोपों का कलमाडी ने किया विरोध

kalmadi aganist in case of corruption charges
  24 मई 2012

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ लगे आरोपों का विरोध किया। कलमाडी के वकील हर्षद पोंडा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश तलवंत सिंह को बताया कि जुलाई 2009 तक खेलों के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी की जिम्मेदारी सरकार के पास थी।
 

उन्होंने बताया, "खरीदारी की जिम्मेदारी आयोजन समिति को जुलाई 2009 के बाद दी गई।"

सीबीआई ने खेलों के लिए अंक बताने वाली प्रणाली की खरीदारी के मामले में कलमाडी पर आरोप लगाए हैं। जबकि कलमाडी ने किसी तरह के गलत काम से इंकार किया और जांच एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का विरोध किया।

कलमाडी ने कहा कि खेलों से सम्बंधित खरीदारी की निगरानी के लिए 28 सदस्यों की एक समिति बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि समय प्रणाली के ठेके को लेकर समिति के किसी भी सदस्य ने आपत्ति नहीं की।

पोंडा ने अदालत को बताया कि कलमाडी ने आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में निर्णय लिए थे।

 

More from: samanya
30861

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020