Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

निधन के दो दिन बाद ही काका की प्रॉपर्टी पर विवाद शुरु

kaka passed away two days after controversy over the property

20 जुलाई 2012

मुंबई। राजेश खन्ना के पास कितनी ज़मीन-जायदाद है? इसका सही खुलासा तो तभी होगा, जब औपचारिक रुप से परिवार वालों की तरफ से कोई आँकड़ा सामने आए। लेकिन माना जा रहा है कि राजेश खन्ना के पास की कुल प्रॉपर्टी की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है। लेकिन, इस प्रॉपर्टी पर विवाद शुरु हो गया है। राजेश खन्ना के निधन को अभी दो दिन ही हुए हैं कि उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया है।


विवाद की शुरुआत राजेश खन्ना की करीबी रही अनीता आडवाणी के जरिए हुई है। राजेश खन्ना के साथ बीते आठ साल तक रहीं अनीता आडवाणी ने उनकी मौत से ठीक एक दिन पहले खुद को आशीर्वाद से बाहर निकाले जाने से रोकने के लिए खन्ना परिवार को कानूनी नोटिस भेज दिया था। आशीर्वाद काका के परिवार और राजेश खन्ना के आखिरी दौर में उनकी प्रेमिका बताई जाने वाली अनीता आडवाणी के बीच कानूनी जंग का अखाड़ा भी बनता दिख रहा है। अनीता के करीबी सूत्रों के मुताबिक राजेश खन्ना का परिवार उन्हें आशीर्वाद से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है।


अनीता की ओर से राजेश खन्ना के परिवार को भेजे गए नोटिस में घरेलू हिंसा अधिनियम का भी जिक्र है। घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 19 के मुताबिक पीडि़त को साझा घर से बाहर नहीं किया जा सकता भले ही प्रतिवादी का संपत्ति पर कानूनी हिस्सा हो।


अनीता राजेश की लंबी बीमारी और फिर अचानक उनकी मौत की खबर के बाद काफी आहत हैं।


राजेश खन्ना की अंतिम इच्छा थी कि उनके बाद उनका बंगला आशीर्वाद म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाए, लेकिन क्या म्यूजियम बनेगा? उनकी मौत के बाद यह सवाल बरकरार है। इस पर अंतिम फैसला उनकी बेटियों-ट्विंकल और रिंकी खन्ना को करना है। आशीर्वाद को राजेश खन्ना ने राजेंद्र कुमार से खरीदा था। बंगले से उनका इतना जुड़ाव था कि उन्होंने मुंबई की बिल्डिंग माफिया की पेशकश को कई बार नकारा था। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं चाहता हूं कि आशीर्वाद में राजेश खन्ना म्यूजियम बने। मेरी बेटियों के पास मकान हैं। उन्हें मेरी संपत्ति की जरूरत नहीं है। लेकिन आखिरी फैसला उन्हें लेना होगा क्योंकि मेरे बाद विरासत उन्हीं के हाथों में रहेगी।


राजेश खन्ना के नाम पर वरसोवा में फ्लैट, मड आयलैंड में बंगला, लिंकिंग रोड पर ऑफिस स्पेस, चेन्नई में प्रॉपर्टी, आशीर्वाद थिएटर (जिसकी आय छिपाने का भी मामला उनके खिलाफ था जो खारिज हो गया) के अलावा अंधेरी स्थित फिल्मालय में भी उनकी थोड़ी हिस्सेदारी थी। आयकर के करीब नौ मामले निबटाने के बाद जब राजेश खन्ना ने 2008-09 में 6.87 करोड़ का आयकर भरा तो फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके कई प्रशंसकों को ताज्जुब हुआ। कुछ समय पहले उनके दिवालिया होने और कार्टर रोड स्थित मशहूर बंगले आशीर्वाद के आयकर विभाग द्वारा अटैच करने की खबरें आ रही थीं। लेकिन उन्होंने टैक्स भरने के मामले में उस साल अमिताभ बच्चन (1.25 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया। खबर थी कि प्रॉपर्टी का थोड़ा हिस्सा बेचकर उनके पास काफी पैसे आए थे।


फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राजेश खन्ना के निधन के बाद प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी सुर्खियों में रहेगा।

More from: samanya
31947

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020